लखनऊ। कोरोना मरीज बढ़ने के साथ कंटेनमेन्ट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। छह नये कंटेनमेंन्ट जोन बनने के बाद अब कुल मिलाकर राजधानी में 38 जोन हो गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गोमतीनगर के विनम्रखंड आैर विकासखंड, इंदिरानगर के सेक्टर दस आैर ए-ब्लाक, आलमबाग में गीतापल्ली आैर बरहा रेलवे कालोनी को कंटेनमेन्ट बनाने की संस्तुति दी है। नए कन्टेंटमेन्ट जोन में बैरिकेडिंग करके उसे सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
इसके साथ ही कोरोना मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा। क्षेत्र में टीम घर-घर लोगों की स्क्रीनिंग करंेगी अौर जिनमें कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच करायी गयी जाएगी।












