गर्मी से बेहाल मरीज अस्पताल छोड़ भागे….

0
864

लखनऊ- आलमबाग स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में से बिजली संकट से बेहाल मरीज लामा करा चले गये। यहां पर सुबह से बिजली गायब रहने से चल रहे जनरेटर भी शाम तक ठीक से चल नहीं पाये आैर दगा दे गये। अस्पताल में बिजली कटौती करते हुए पंखे चलाये जा रहे थे। बिजली न आने से बताया जाता है कि कई आपरेशन भी टाल दिये गये। उधर गर्मी से बेहाल मरीज देर शाम को अस्पताल से पलायन करने लगे, तो कुछ गंभीर मरीजों को डिस्चार्ज ही कर दिया गया। हालांकि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश का कहना है कि सुबह केबल फाल्ट होने के कारण दिक्कत हुई थी।

बिजली न आने के कारण जनरेटर से चल रहा है। मरीजों को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। उनकी जानकारी के अनुसार बिजली का संकट नहीं है। आलमबाग संवाददाता के अनुसार लोकबधु अस्पताल में सुबह केबिल फाल्ट आने के बाद उसे ठीक तो कर दिया गया लेकिन बाद में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी। सुबह नौ बजे से बिजली संकट को दूर करने के लिए जनरेटर से आपूर्ति बहाल की जा रही थी। इस कारण मरीजों के कुछ आपरेशन भी टालने पड़ गये।

Advertisement

बताया जाता है कि लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नही होने के कारण जनरेटर भी दगा देने लगे। इस कारण वार्डो में सिर्फ पंखा व सीएफएल तथा ट¬ूबलाइट ही जलायी जा रही थी। मरीजों गर्मी से बेहाल हो रहे थे। देर शाम को गर्मी से परेशान मरीजों का पलायन शुरु हो गया। मरीजों का आरोप है कि डाक्टर ने हालात बताते हुए डिस्जार्ज कर दिया। यहां पर रात में पारा से आयी नूरजहां पत्नी शकील ने बताया कि गर्मी के कारण कुछ देर में बेहाल हो गयी आैर वापस चली गयी।

Previous articleलेबर रूम था नहीं हो रही थी डिलीवरी
Next articleकांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा फ्लैट खरीददारों को मिले इंसाफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here