फिर नकल विहीन परीक्षा होगी – डा. शर्मा

0
773
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा राज्यमंत्री गुलाब देवी मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला समेत प्रदेश भर से शिक्षा विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है विगत वर्ष इसमें 58 लाख बच्चे परिक्षा में बैठे थे । उन्होंने कहा कि इस बार भी नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
डाक्टर दिनेश शर्मा ने क़हा की पठन-पाठन को लेकर आज समीक्षा किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों को बुलाया गया है दिनेश शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर आईआईएमए मंथन का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। उसी की तर्ज पर शिक्षा विभाग में आज का कार्यक्रम हो रहा है।  उन्होंने बताया कि कल हमने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा किया था और आज माध्यमिक शिक्षा विभाग की कर रहे हैं और समीक्षा के आधार पर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। वही नोटबंदी के 3 साल पूरे हो गए और विपक्ष के द्वारा इसका विरोध किए जाने के जवाब में कहा कि विपक्ष अपने आप को कोस रहा होगा नोटबंदी का जनता ने समर्थन किया है। नोटबंदी के बाद कई चुनाव हुए और भाजपा को वोट देकर जनता ने साबित किया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
Previous articleआयरन की गोली खाने से मौत, हेडमास्टर निलंबित
Next articleDHFL घोटाले में सरकार लिप्त, बच नहीं सकती: लल्लू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here