पिता- पुत्र कोरोना संक्रमित मिलने केजीएमयू में हड़कम्प

0
859

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में तैनात कार्यरत पिता- पुत्र की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया है। पिता केजीएमयू के रिसर्च सेल में कार्यरत है, तो बेटा संविदा पर काम करता है, जबकि पत्नी वित्त नियंत्रक कार्यालय में काम करती है। पत्नी का सैंपल लिया गया है और उसे होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। एक परिवार के दो लोग पाजिटिव आने पर कर्मचारियों व अधिकारियों में अफरा-तफरी मची हुई है।

केजीएमयू के रिसर्च सेल में कार्यरत कर्मचारी का बेटा संविदा पर परिसर में ही काम करता है। कोरोना के लक्षण मिलने पर पिता – पुत्र के सैम्पल लिया गया था। सोमवार को कर्मचारी और उसके बेटे की कोरोना रिपोर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इस बीच वित्त नियंत्रक कार्यालय में कार्यरत पत्नी (महिला) ड्यूटी पर पहुंच गयी। महिला के कार्यालय पहुंचने पर उसे देखते ह िकर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी को घर भेजा गया और होम क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिये गये।

इसके बाद आनन-फानन में वित्त नियंत्रक कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद कुलसचिव कार्यालय के कर्मचारियों में आक्रोश हो गये। उनका तर्क था कि उनका कुलसचिव कार्यालय के ऊपर ही वित्त नियंत्रक कार्यालय स्थित है। दोनों कार्यालय में जाने का रास्ता एक ही है। ऐसी स्थितियों में संक्रमण कही भी फैल सकता है। वित्त नियंत्रक कार्यालय के साथ ही कुलसचिव कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया जाना चाहिए था।

Previous articleप्रदेश में अब तक 14,808 ने कोरोना से जीती बाजी
Next article…और शिशु के हाथों में फूंक दी जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here