स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी: बृजेश पाठक

0
489

 

Advertisement

 

सीआईआई की ओर से यूपी हेल्थ समिट का विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

 

 

 

लखनऊ।  स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। आधुनिक इलाज मरीजों को मुहैया कराया जा रहा है। नई सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। ताकि मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों की तरफ रुख न करना पड़े।

 

 

 

यह बातें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गोमतीनगर में सीआईआई की ओर से यूपी हेल्थ समिट में कही। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पांच साल पहले प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे। अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 61 हो गई है। जल्द ही बाकी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसमें उद्यमी आगे आएं। सरकार हर संभव मदद करेगी। राज्य के आर्थिक विकास को मजबूत करने में इसकी अहम भूमिका है।

 

 

 

इसलिए इस क्षेत्र में एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इस कार्य में निजी क्षेत्र के लिए अपार संभावनाएं मौजूद है। सीआईआई के अध्यक्ष विनम्र अग्रवाल ने कहा कि सीआईआई राज्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और उद्योग के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत है। सीआईआई के सक्रिय दृष्टिकोण साझा करते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि सीआईआई ने वाराणसी में 4 सरकारी अस्पतालों की पहचान की है। जिनके ब्लड बैंकों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रोगियों की रक्त की मांग को व्यापक रूप से पूरा करने में मदद मिल सके। सीआईआई सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के आधार पर आयुष्मान भारत के सफल कार्यान्वयन पर राज्य सरकारों के साथ काम करने का भी इरादा रखता है।

 

 

 

 

 

पब्लिक पॉलिसी कम्युनिकेशंस एंड मार्केट एक्सेस की कार्यकारी निदेशक नीलिमा द्विवेदी ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होता है। भारतीय महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम प्रकार का कैंसर है। यह देखना वास्तव में निराशाजनक है कि भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण होती है। हालांकि, समय पर निदान, उपचार और टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है और इसे रोका जा सकता है।

Previous articleशहर में टोमेटो फ्लू की एडवाइजरी जारी
Next articleतेज बुखार से एक बच्चे की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here