डेस्क। उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एचआईवी के 21 नये मरीज मिले हैं। इस मामले में एक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह झोलाछाप डाक्टर एक ही इंजेक्शन सभी मरीजों पर प्रयोग कर रहा था। इस कारण यह संक्रमण लोगों में बढ़ गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी चौधरी ने सोमवार को बताया कि जिले में लाइलाज बीमारी एचआईवी के बढ रहे थे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो सदस्यीय समिति गठित की थी। इस समिति को बांगरमऊ ब्लाक के प्रेमगंज, चकमीरपुर सहित कई बस्तियों में जाकर एचआईवी फैलने के कारणों की जांच के लिये भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट पर गत 24, 25 आैर 27 जनवरी को बांगरमऊ ब्लाक के अंतर्गत तीन स्थानों पर जांच शिविर लगाकर 566 लोगों की जांच करायी। जांच के दौरान 21 मरीज एचआईवी संक्रमित पाये गये।
डा. चौधरी ने बताया कि इन मरीजों को एचआईवी कानपुर स्थित एआरटी सेंटर भेज दिया गया। वही कमेटी की जांच में एक आैर चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि पडोस के गांव का रहने वाला झोला छाप डाक्टर राजेन्द्र कुमार सस्ते इलाज के नाम पर एक ही इंजेक्शन मरीजों को लगा रहा था। इसी कारण एक इंजेक्शन का लगातार प्रयोग एचआईवी के मरीजो की संख्या में बढ़ाता गया। उन्होंने बताया कि झोलाछाप डाक्टर राजेन्द्र कुमार पर बांगरमऊ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




