डा. सूर्यकान्त अंतराराष्ट्रीय जीएएफआईओ फेलोशिप से सम्मानित

0
653

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग प्रमुख प्रो. सूर्यकान्त को ग्लोबल एसोएशियन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डियन ओरिजिन (जीएएफआईओ) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है । इस संस्था की स्थापना वर्ष 2011 में अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी द्वारा की गयी थी।

इस संस्था का उद्देश्य दुनिया में भारतीय मूल के 14 लाख चिकित्सकों को एक मंच पर एक साथ लाना है, जिससे यह चिकित्सक विश्व के साथ साथ भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। यह पुरस्कार उनके द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों तथा विगत कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया ।

ज्ञात रहे कि डा. सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 18 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 400 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं ।

Previous articleKgmu: विरोध के बाद यह आदेश वापस
Next articleयहां कोविड से मौत की जांच में 80 प्रतिशत नमूनों में ओमीक्रोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here