Kgmu जॉर्जियन से CM तक डा. माणिक साहा

1
570

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ। विश्व के चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का पताका फहराने वाले किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के जार्जियन चिकित्सा क्षेत्र के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में भी पहचान बनाने लगे हैं। केजीएमयू से डेंटल की पढ़ाई करने वाले त्रिपुरा के डॉक्टर माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

त्रिपुरा के 11 वें मुख्यमंत्री पद पर डा. माणिक साहा शपथ लेने के साथ ही किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डेंटल यूनिट के डाक्टर भी खुशी से झूम उठे है। आखिर उनके बीच में एमडीएस की पढ़ाई करने वाले डा. माणिक साहा अब मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालेंगे। उनके साथ एमडीएस करने वाली डा. विभा सिंह वर्तमान में ओरल एंड मैक्शिलोफेशियल सर्जरी विभाग में वरिष्ठ डाक्टर है। उनका कहना है कि उनके बीच अध्ययन करने वाला डाक्टर मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुआ है। यह किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

 

 

 

 

 

 

डा. विभा सिंह बताती है कि डा. माणिक साहा त्रिपुरा ने नामिनेट होकर एमडीएस की पढ़ाई करने के लिए केजीएमयू डेंटल यूनिट में आये थे। एमडीएस वर्ष 1992 से 1995 तक किया है। उस दौरान डा. माणिक साहा अध्ययन के प्रति बेहद लगनशील थे। वह डेंटल की स्टडी करने के बाद त्रिपुरा में गरीब मरीजों की सेवा करना चाहते थे। अध्ययन के दौरान वह बेहद मिलनसार थे। डा. विभा बताती है कि अब भी वह उनके परिवार से जुड़ी है। उनकी पत्नी को भवदी भाभी कह बुलाते है। त्रिपुरा में वर्ष 2021 में डेंटल वर्कशाप के दौरान डा. साहा से भी मुलाकात हुई थी। बेहद सरल स्वभाव के डा. साहा के रहन सहन भी सहज व सरल है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी, जिन्हें हम लोग भवदी भाभी जी कह कर बुलाते है। उनसे भी मुलाकाल हुई। डा. विभा बताती है कि भवदी का मतलब ही भाभी जी होता है, लेकिन हम लोग प्यार से भवदी भाभी जी कहकर बुलाते है। इस दौरान उन्होंने स्मृति चिह्न भी दिया। उनके अध्ययन के दौरान डेंटल में डा. प्रधान उस वक्त विभाग प्रमुख हुआ करते थे। फिलहाल हम लोगों के बैच से डा. साहा मुख्यमंत्री बने है। हम सभी बेहद खुश है। यह किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए खुशी आैर गर्व की बात भी है। ओरल एंड मैक्शिलोफेशियल सर्जरी विभाग में वरिष्ठ डाक्टर यूएस पाल बताते है कि डा. साहा के मुख्यमंत्री बनने पर पूरा डेंटल यूनिट खुश है। हम सभी के लिए गर्व की बात है। डेंटल के वरिष्ठ डा. लक्ष्य कहते है कि डेंटल सर्जन ने मुख्यमंत्री पद सम्हाला है। वह भी केजीएमयू के जार्जियन है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है।

Previous articleआयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध
Next articlePgi के EMRTC में मरीजों की भर्ती शुरू

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here