दोगुनी होगी कोरोना संक्रमण की जांच : प्रो. नुजहत

0
839

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना के मरीजों की जांच के लिए तत्काल एक नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया जा रहा है, ताकि मरीजों को सैम्पल देने में कोई दिक्कत न हो अौर प्रोटोकाल का भी पालन हो सके। इसके साथ ही नान कोंिवड मरीजों का उच्चस्तरीय इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है,ताकि वह परेशान न हो। यह बात प्रो. नुजहत हुसैन ने गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निदेशक का पर पदभार ग्रहण करने के बाद आैपचारिक बातचीत में कही। निदेशक का पद सम्हालने के बाद प्रो. नुजहत ने संस्थान का निरीक्षण किया आैर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना के मरीजों की जांच डबल की जा रही है।

ताकि मरीजों की जांच हो सके आैर बेहतर इलाज करके संक्रमण को रोका जा सके। निदेशक प्रो. नुजहत ने बताया कि संयुक्त हास्पिटल में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार किया जा रहा है। जो कि जल्द ही क्रियाशील हो जाएगा। इसके साथ ही नयी बिल्डिग में दो सौ बिस्तरों का नया ब्लाक तैयार किया जा रहा है ताकि मरीजों को भर्ती में दिक्कत न हो। इसके साथ ही एमसीआई के नियमों का पालन करते हुए एमबीबीएस छात्रों के आवास के लिए आवास विकास परिषद के अधिकारियों फ्लैट्स के लिए बात हो गयी है। निदेशक प्रो. नुजहत ने शहीद पथ स्थित कोविड -19 अस्पताल का निरीक्षण करते हुए किचन, लांड्री सेवा आदि को देखा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों से फोन पर बात करके उनसे व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रयास यह किये जा रहे है कि इलाज कराये आये मरीजों को बेहतर चिकित्सा बिना दिक्कतों के साथ उपलब्ध करायी जा सके।

Previous articleशहर में कोरोना संक्रमण से दो डेथ
Next articleरैपिड एन्टीजेन टेस्टिंग को और अधिक बढ़ाया जाय : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here