डाक्टर व नर्स ने अभद्रता का एक दूसरे पर लगाया आरोप

0
699

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन से एक डॉक्टर ने नर्से के अभद्र व्यवहार की की शिकायत की है। नर्स ने भी पलटवार करते हुए डॉक्टर के खिलाफ शिकायत कर दी है। केजीएमयू प्रशासन ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच कमेटी गठित बना दी है। यह कमेटी एक हफ्ते में अपनी जांच रिपोर्ट को केजीएमयू को देगी। केजीएमयू के शताब्दी फेज दो में गेस्ट्रोलॉजी विभाग व इंडोक्राइनोलॉजी विभाग छठी तल पर स्थित है। पिछले माह गैस्ट्रो की सिस्टर इंचार्ज सौभाग्यवती व इंडोक्राइन की इंचार्ज बबिता सिंह के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों के नर्सिंग स्टेशन अलग कर दिया था।

बताया जाता है कि पिछले हफ्ते ही गैस्ट्रो के कर्मचारियों और इंडोक्राइन की सिस्टर इंचार्ज के बीच फिर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद गैस्ट्रो के सीनियर रेजीडेंट और चिकित्सा अधीक्षक की टीम मौके पर पहुंची तो नर्सों ने डॉक्टर के साथ ही गाली- गलौज शुरु कर दी। डॉक्टरों के साथ नर्स व साथी कर्मचारियों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज से आहत डॉक्टरों ने मामले की शिकायत एचओडी व केजीएमयू प्रशासन से की है। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के व इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुखों ने आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केजीएमयू प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को जांच रिपोर्ट सात दिनों में देने के लिए कहा गया है। इसके बाद नर्सो से भी जवाब एक हफ्ते में देने के लिए कहा गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअब सफाई कर्मी भी अभद्रता करते है मरीजों से
Next articleजौनपुर यूनिवर्सिटी और केजीएमयू मिलकर करेंगे शोध वर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here