लोहिया संस्थान: डिलीवरी के बाद महिला कोरोना संक्रमित

0
689

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में प्रसव के बाद महिला की जांच रिपोर्ट संक्रमित आने पर हड़क म्प मच गया है। महिला को कोविड-19 हास्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है, तो डिलीवरी कराने वाले डाक्टरों व अन्य कर्मियों को एक्विड क्वारेंटाइन रहने का निर्देश है। महिला के सम्पर्क में आने वाले तीमारदारों की लिस्ट बनायी जा रही है।

लोहिया संस्थान के स्त्री रोग विभाग की इमरजेंसी में गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर डाक्टरों ने डिलीवरी करायी। प्रोटोकाल के तहत कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेज दिया गया। रविवार को आयी जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पाजिटिव निकली। रिपोर्ट के बाद हड़कम्प मच गया। महिला को आनन-फानन में कोविड-19 हास्पिटल मे शिफ्ट कराने की तैंयारी शुरू कर दी गयी। वह जहां पर भर्ती थी। वहां को सेनिटाइजेशन कराने के लिए कह दिया गया है। संस्थान के प्रवक्ता डा. श्रीकेश ने बताया कि पाजिटिव आने के बाद महिला को कोंिवड हास्पिटल भेजा जा रहा है। इसके अलावा डिलीवरी के वक्त डाक्टर व अन्य टीम ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया था। इसके लिए उन सब को एक्टिव क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।

Previous articleराजधानी में कन्टेनमेंट जोन का आंकड़ा सौ के पार
Next articleप्रदेश में अब तक 14,808 ने कोरोना से जीती बाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here