लखनऊ- भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के निर्देश पर नेशनल मेडिकल अार्गेनाइजेशन द्वारा डेंटल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टीम में 300 से डाक्टरों को शामिल किया गया है। इस टास्क फार्स को तैयार करने के लिए डा. कपिल देव शर्मा को नोडल आफिसिर बनाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में अार्गेनाइजेशन द्वारा प्रत्येक जिले में डाक्टरों की फोर्स तैयार की जा रही है।
जिसको प्रशिक्षण देने के बाद प्रदेश सरकार व भारतीय दंत चिकित्सा परिषद को सौपी जाएगी। यह सब कोविड -19 से लड़ने में सरकार की मदद करेंगी। टास्क फोर्स के इन डाक्टरों को प्रशिक्षण देने का काम केजीएमयू में शुरू कर दिया गया। आज शुरु हुए प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों के 35 डाक्टर शामिल है। यह प्रशिक्षण डेंटल यूनिट के डीन डा. अनिल चंद्रा की देख- रेख में दिया जा रहा है।












