गाय को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाए

0
801

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की ओर से बंथरा इलाके में गौ माताओं को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाए गए। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन प्रभारी इंद्रेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में इलाके में लावारिस व कई तबेले में मौजूद गायों को कंबल ओढ़ाकर उसे बांधा।

हाल में ही उपाध्यक्ष बनाए गए डॉ. पवन राजपूत ने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य गौहत्या मुक्त भारत बनाना, गौमाता को सम्मान दिलाना, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराना, गौमाता को जीने का अधिकार दो के साथ लोगों में जनजागरुकता फैलाना है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. आर्थर कौकर, मो. शोएब, राजेश कुमार प्रजापति आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इलाके में 50 से अधिक गायों को कंबल ओढ़ाकर बांधा गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : आरोपी रेजीडेंट डाक्टरों को किया बहाल
Next articleचौथे दिन बढे पेट्रोल, डीजल के दाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here