कोरोना से गोमती नगर में एक मौत

0
747

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गोमती नगर निवासी महिला मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। महिला मरीज 54 वर्ष की थी। डाक्टरों के अनुसार संक्रमण के कारण मरीज को एक्यूट रेस्पटेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोंम हो गया था। कोरोना से राजधानी में यह 17 वीं मौत है। इसके अलावा केजीएमयू में गोंडा निवासी 58 वर्षीय मरीज की भी कोरोना से मौत हो गयी। मरीज को संक्रमण के अलावा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर आैर कार्डियक सम्बधी समस्याएं थी।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि गोमती नगर निवासी 54 वर्षीय महिला को 20 जून को भर्ती कराया गया था। जांच में डाक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बनी थी।

संक्रमण के कारण मरीज को एक्यूट रेस्पटेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोंम बीमारी भी हो गयी। जिसके कारण उसको दिक्कत बढ़ने लगी थी। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी। बताते चले कि राजधानी में अब तक 17 मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। उधर केजीएमयू के कोरोना वार्ड में गोंडा के मरीज को आज सुबह भर्ती कराया गया था। मरीज को संक्रमण के कारण एक्यूट रेस्पटेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोंम बीमारी के चपेट में आ गया था। इसके साथ उसे पहले से ही डायबिटीज, कार्डियक के अलावा श्वसनतंत्र की बीमारियों की समस्या बनी थी।

Previous articleकोविड काल मे ई लाइब्रेरी का भूमिका महत्वपूर्ण
Next article14 घंटे पोस्टमार्टम के लिए परिक्रमा करते रहे परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here