CMS का नाम दर्ज हुआ गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

0
746

लखनऊ । लखनऊ का शिक्षा संस्थान सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ को एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में छात्र संख्या के आधार पर विश्व के सबसे बड़े विद्यालय का गौरव मिला है, जो न सिर्फ लखनऊ के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है यह जानकारी सीएमएस के संस्थापक डॉक्टर जगदीश गांधी ने पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए दी प्रोफेसर जगदीश गांधी ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों अभिभावकों व छात्रों को देते हुए कहा कि सीएमएस के कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों की बदौलत ही विद्यालय ने अपने 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में अनेको ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करा है

और पूरे विश्व में लखनऊ का नाम रोशन किया डॉक्टर गांधी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीएमएस को अभी तक अनेको अवार्ड व पुरस्कार मिल चुके हैं परंतु गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया उपलब्धि हमें सदैव छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनका सर्वागीण विकास कर विश्व नागरिक बनाने की ओर प्रेरित करती है आपको बता देना की गौरतलब है कि सीएमएस शिक्षा के क्षेत्र में भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में जाना जाता है़।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभगवान श्रीराम सांस्कृतिक मूल्यों के अधिष्ठाता थे: योगी
Next articleजल शक्ति विभाग पैदा करेगा अपनी उर्जा: महेंद्र सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here