सीएमओ व ट्रामा सेण्टर पहुंची एसआईटी टीम

0
689

लखनऊ। आईएएस अनुराग तिवारी की मौत के मामले में दस दिनों से चल रही जांच आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है। हां जरूर है कि जांच के लिए गठित एसआईटी टीम लगातार हत्या व अनुराग से जुड़े लोगो से पूछतांछ व बयान दर्ज करने की कवायद में लगी है।

शनिवार को भी एसआईटी की टीम आईएएस अनुराग की मौत से संबधित मामले की जांच करने ट्रांमा सेंटर पहुंची। टीम पोस्टमार्टम हाउस भी गई। वहां पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरो के पैनल से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। यहीं नहीं सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा की अगुवाई में टीम सीएमओ आफिस गई। वहां अनुराग के विषय में इनपुट लिए और फिर वहां से चली गई। टीम लगातार उन सभी बिन्दुओं पर काम कर रही है, जिससे अनुराग की रहस्यमय मौत की जानकारी मिल सके।

Previous articleस्वाइन फ्लू से हुई थी मौत, अब तक तीन स्वाइन फ्लू के मरीज मिले
Next articleजेठ के चढ़ते पारे में एच-1 एन -1 वायरस से विशेषज्ञ हैरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here