लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अचानक गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी ब्लाक पहुंचे। मुख्यमंत्री आैर उनके काफिले को देख कर प्रशासनिक अधिकारियों व डाक्टरों में हड़कम्प मच गया। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी थे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण में मरीजों आैर तीमारदारों की भीड़ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिया। इसके अलावा इमरजेंसी में बिना गद्दे के स्ट्रेचर व गंदगी देखकर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगा दिया। उन्होंने इमरजेंसी में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिया आैर सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने के लिए कहा। इमरजेंसी में मरीजों आैर तीमारदारों से बातचीत भी की आैर आवश्यक दिशा – निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सुबह दस बजकर पन्द्रह मिनट पर लोहिया संस्थान के इमरजेंसी ब्लाक पहुंचा। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के साथ स्त्री रोग विभाग के अंदर पहुंच गये। विभाग के वार्डो के बाहर तीमारदारों के काफ ी संख्या में खड़े होने पर मुख्यमंत्री से संस्थान प्रशासन से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज प्रभावित हुए बिना मानकों का पालन किया जाना चाहिए। इसके बाद इमरजेंसी पहंुचें। यहां पर भी मरीजों की संख्या देख उनकी समस्याओं की जानकारी लेने लगे। मरीजों की संख्या को देख मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व चिकित्सा अधीक्षक से इमरजेंसी में डाक्टरों की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी में कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था सही न होने पर व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के अचानक लोंिहया संस्थान के निदेशक डा. एके त्रिपाठी भी संस्थान चिकित्सा अधीक्षक डा. देवाशीष शुक्ल के साथ अन्य डाक्टर मौजूद थे। निदेशक डा. एके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन सख्ती का निर्देश दिया। इसके साथ ही इमरजेंसी में डाक्टरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी ब्लाक के बाहर जल्द टीनशेड भी लगने जा रहा है। इससे मरीजों व तीमारदारों को धूप व बरसात में समस्या का सामना नहीं करना होगा।