लखनऊ । राजधानी में बृहस्पतिवार को चार नये इलाके हॉटस्पॉट बनाये जाने की संस्तुति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की है। इन क्षेत्रों को बैरीकेटिंग करके उसे सील किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फोउन ब्रोक अपार्टमेन्ट सरोजनी नायडू मार्ग, 5ए डुप्लेक्स माल एवेन्यू, सेक्टर-एफ राजाजीपुरम आैर कृष्णानगर एक इलाके को कन्टेनमेन्ट जोन बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।
इसके बाद अब कुल 31 कन्टेन्टमेन्ट जोन हो जाएंगे। इसके अलावा राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में तीन मरीज अब तक मिल चुके हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इसे भी कन्टेंटमेन्ट जोन बनाने की संस्तुति किया है। जून माह में मरीजों का आंकड़ा व कन्टेंटमेन्ट जोन बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।




