लखनऊ। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने रिक्त चल रहे चार विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। यह जानकारी आज यहां राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर ने दी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग के प्रो. कमलेश्वर नाथ सिंह को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद, इंस्टीट््यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. नरेन्द्र बहादुर सिंह को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर, ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के विभागाध्यक्ष पशुविज्ञान विभाग के प्रो. नीलिमा गुप्ता को छापति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर तथा भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक प्रो. जी.सी. संधु को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद का कुलपति नियुक्त किया है। कुलपतियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




