ब्रिज से ट्रैक्टर ट्राली गिरी, पांच की मृत्यु, 59 घायल

0
805

लखनऊ । लखनऊ के पारा क्षेत्र में आज रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैक्टर ट्राली नीचे गिर जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 50 लोग घायल हो गये। घायलों में दस की हालत गंभीर है। सभी घायलों को केजीएमयू रेफर कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के बछरजापुर निवासी 55 श्रद्धालु एक ट्रैक्टर ट्राली से बाराबंकी में देवाशरीफ के हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढाकर लौट रहे थे। इस बीच लखनऊ-हरदोई सड़क मार्ग पर बुद्धेश्वर के पास ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ब्रिज से अनियंाित होकर नीचे गिर गयी। ट्राली गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा 50 लोग घायल हो गये। घायलों में दस लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आस-पास क्षेत्रों से लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गये। डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी लेकिन गंभीर घायलों की हालत बहुत थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : घायलों को मिला तत्काल इलाज
Next article108 एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया ही नहीं बल्कि मदद भी की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here