लखनऊ। नव वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और राजधानी लखनऊ के वासियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह प्रयासरत है और अराजक तत्व व नए वर्ष पर जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पूरी तरह से निगरानी रखेगी।
इसी क्रम में आज देर शाम एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के द्वारा हज़रतगंज चौराहे पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से नशीले पदार्थ का प्रयोग करके वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई ।इस अवसर पर एसपी पूर्वी ने कहा कि ब्रीथ एनालाइजर से आज सरप्राइस चेकिंग किया गया उन्होंने बताया कि नव वर्ष की तैयारियों के मद्देनजर आज शाम से ही सभी पॉइंट पर पुलिसकर्मी निर्धारित कर दिए गए हैं
साथ ही जो प्रभावित क्षेत्र हैं जहां लोग नए साल का जश्न मनाने आते हैं उसे 3 जून में बांटा गया है हजरतगंज में पॉइंट ड्यूटी के अनुसार 250 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे साथ थी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि निर्धारित समय रात 10:00 बजे तक ही शराब की दुकाने खुलेंगी और जिस बार के पास लाइसेंस है उसे 12:30 बजे तक अनुमति दी गई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




