बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह समेत चार की सड़क हादसे में मौत

0
664

लखनऊ। राजधानी में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने आ रहे बिजनौर के नूरपुर विधायक व उनके गर्नर समेत चार लोगों की सड़क हासमें दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पर डीएम व एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कई घंटो की मशक्कत के बाद गाड़ी से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, गम्भीर रूप से घायल चालक को सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा में सुबह करीब सात बजे बिजनौर के नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान लखनऊ में आज से आयोजित हो रहा इंवेस्टर्स समिट में शामिल होन आ रहे थे तभी उनकी फॉचूर्नर गाड़ी यूपी 21 बी.एफ 6666 को चला रहे चालक सचिन से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा से आ रही ट्रक एच.आर 46बी 6927 में जा घूसी जिससे फॉचूर्नर के परखचे उड़ गये।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि जैसे ही गाड़ी ट्रक में टकरायी वैसे बड़ी तेज से अवाज आयी। सड़क हादसे की खबर जैसे ही इलाके में फैली वैसे ही शासन-और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर डीएम मोहन व सीतापुर के एसपी आन्नद कुलकर्णी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुॅचा और कार में फंसे लोगो को बाहर निकालने का काम शुरू किया जहां पुलिस ने गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला।

एसपी आन्नद कुलकर्णी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कमलापुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां मौके पर पहुॅचे तो देखा कार सवार सभी लोगो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी लेकिन कार चला रहे चालक सचिन की सांसे चल रहीं थी जहां पुलिस ने सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में बिजनौर के नूरपूर भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान, उनके गर्नर दीपक कुमार, बृजेश मिश्रा व विधायक के पी.ए. तरूण की मौके पर ही मौत हो गई। जहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइन्वेस्टर्स समिट से मिलेगा 40 लाख लोगों को रोजगार : योगी
Next articleयूपी इन्वेस्टर्स समिट: मोदी ने भी दिया डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here