■
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को देर शाम को लखनऊ सहित दस नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। जिन नगर निगमों तथा मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल को भाजपा ने महापौर के उम्मीदवार के नाम घोषित किये गये है।
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिये आरक्षित राजधानी लखनऊ नगर निगम से सुषमा खरकवाल को भाजपा ने महापौर का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की संयुक्ता भाटिया लखनऊ की निर्वतमान महापौर थी। अनारक्षित सीटों मे गोरखपुर से डा. मंगलेश श्रीवास्तव को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के सीताराम जयसवाल गोरखपुर से निर्वतमान महापौर थे। ऐसे ही वाराणसी से अशोक तिवारी को भाजपा ने महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। मृदुला जयसवाल यहां से महापौर
पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित फिरोजाबाद नगर निगम से कामिनी आगरा से हेमलता दिवाकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित सहारनपुर नगर निगम से डा अजय कुमार महापौर पद के भाजपा उम्मीदवार होगे जबकि अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित झांसी नगर निगम से महापौर पद के लिये बिहारी लाल आर्या को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।




