न्यूज। रविवार को बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर एक जुलाई से 100.50 रुपये और सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 3.02 रुपये सस्ता होने की घोषणा की गयी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने रविवार को बताया कि आज आधी रात से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 637 रुपये का मिलेगा। जून में इसकी कीमत 737.50 रुपये थी। राष्ट्रीय राजधानी में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 497.37 रुपये की जगह 494.35 रुपये का हो गया है। अन्य शहरों में भी इसी प्रकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




