लखनऊ। संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की बलरामपुर अस्पताल शाखा का गठन हुआ है। बलरामपुर अस्पताल में राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री केके सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश रावत और सचिव सर्वेश पाटिल आदि प्रमुख रूप से रहे। यहां पर सर्वसम्मति से संघ के बलरामपुर अस्पताल शाखा के अध्यक्ष फार्मासिस्ट कपिल वर्मा और महामंत्री नर्स अमिता रोज बनी।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप राय, ऑडिटर वंशराज, उपाध्यक्ष गीतांशु वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, विवेक कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह व अनवार खान अन्नू बने। संयुक्त सचिव आशीष मौर्या, केएम खान, अरुण मिश्रा, गौरव पांडेय व अमृतलाल को बनाया गया। महामंत्री केके सचान और सचिव सर्वेश पाटिल ने सभी चयनित पदाधिकारियों से बधाई दी है।












