लैब टेक्नीशियन के ग्रेड पे 42 सौ को लागू करें

0
920

लखनऊ। यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन उप्र की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत की अध्यक्षता में बलरामपुर अस्पताल में आयोजित की गयी। बैठक में इप्सेफ द्वारा संचालित आगामी एक जुलाई को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कर्तव्य दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रस्ताव रखा गया। सभी ने एक मत से कहा कि करोना योद्धा के रूप में वर्तमान समय में सबसे ज्यादा एलटी संवर्ग उपेक्षित है।

प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 में रिजवी समिति द्वारा लैब टेक्नीशियन संवर्ग का ग्रेड पे रुपए 2800 से रुपए 4200 करने की संस्तुति कर दी थी। वर्तमान में वेतन आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को संदर्भित है। एसोसिएशन मुख्यमंत्री से आग्रह करता है कि लैब टेक्नीशियन के संवर्ग की वेतन आयोग की रिपोर्ट को कैबिनेट से पास कराकर कोविड-19 वैश्विक महामारी में अति जोखिमपूर्ण कार्य के दृष्टिगत लैब टेक्नीशियन संवर्ग को ग्रेड पे रुपए 4200 के समान मेट्रिक्स कराने का शासनादेश जारी किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता सुनील कुमार, कमल श्रीवास्तव, रमेश यादव, डीसी राव, राजेश चौधरी, संतोष जौहरी, अमित शुक्ला, महेश प्रसाद, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, एसए मुगनी मौजूद रहे।

Previous articleबलरामपुर शाखा के कपिल अध्यक्ष, मंत्री अमिता रोज बनी
Next articleलोहिया संस्थान निदेशक पद से हटते ही जांच शुरू होने की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here