अब छह माह के शिशु का होगा आधार

0
927

डेस्क। अब छह महीने के शिशुओं को भी आधार से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने आज यहां पत्रकार वार्ता में दी । राष्ट्रीय कुपोषण मिशन के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए छह माह के बच्चे की पहचान के लिए उसे आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा , लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड 0 से पांच वर्ष तक के बच्चे का बायोमेट्रिक नहीं बनता, लेकिन उसे एक संख्या दी जाती है और उसकी जगह मां का बायोमेट्रिक लिया जाता है। ऐसे में छह महीने के बच्चे का भी बायोमेट्रिक नहीं लिया जाएगा, लेकिन उसे आधार संख्या दी जाएगी ।

इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि अनाथाश्रम मे रहने वाले और गुमशुदा बच्चों की समस्या से निपटने के लिए 0 से 3 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भी पहचान बनाने पर नीति आयोग के साथ मिलकर विचार -विमर्श किया जा रहा है । जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Previous article…तो लिम्ब सेंटर पहुंच रहा बुलन्दियों पर
Next articleलंदन के डॉक्टर यहां लेंगे ट्रेनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here