Advertisement
Home Uttar Pradesh आपका मंजन नकली तो नहीं….

आपका मंजन नकली तो नहीं….

0
1257

लखनऊ। प्रदेश में गोण्डा के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने आज एक स्थान पर छापामार कर नकली गुल मंजन पकड़ा है। यह गुलमंजन की फैक्ट्री भण्डाफोड़ कर नामचीन कम्पनी के ब्राांड के रैपर में भरा नकली मंजन बरामद करने के साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि नकली मंजन बिकने की शिकायत पर लम्बे समय से छानबीन चल रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुल कम्पनी के विक्रय अधिकारी की शिकायत की थी कि गुलमंजन के नाम से नकली मंजन बाजार में बिक रहा है। इसके आधार पर बडगांव क्षेत्र में ददुआ बाजार स्थित एक मकान में चल रही इस नकली मंजन की फैक्ट्री को पकड़ा। छापा मारी के दौरान मौके से 11 बोरों में भरा एक बड़ी कम्पनी के नाम से छपे रैपरों में भरकर सील किया गया था। यह रैपर असली रैपर से बहुत मिलते जुलते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से अनिल नामक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी भाग निकले। इस सिलसिले में गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने पूछताछ पर बताया कि कई लोग अन्य लोग इस धन्धे में शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Previous articleयहां बंद हो रहा टेलीग्राम
Next articleयहां दवाओं की हो रही मानीटरिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here