डेस्क। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक थम नही ले रहा है। बीतीरात हिंसक कुत्तों ने एक बालिका की नोंच -नोंच कर जान ले ली। इसके साथ ही पिछले साल नवम्बर से अब तक जिले में कुत्तों के कारण मरने वालों की तादाद बढकर 13 हो गयी है। जिम्मेदार अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर बालिका के कुत्तों के हमले की पुष्टि आज की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खैराबाद के महेशपुर छिलवाडा गांव में बालिका एक बाग में आम बीनने गयी थी कि इस बीच उसे आदमखोर कुत्तोें ने घेर लिया और नोंच नोंच कर उसकी हत्या कर दी। बताते चले कि पिछली 11 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के खैराबाद क्षेा का भ्रमण किया था और पीडित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होने कुत्तों के हमले में मारे गये बच्चों के परिजनों को दो -दो लाख रूपये आैर घायलों को 25-25 हजार रूपये मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया था।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आदमखोर कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगो को निजात दिलाने के लिये सभी यथासंभव उपाय करने के निर्देश दिये थे। उन्होने कहा था कि पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग तालमेल कर एक टीम का गठन करे और कुत्तों को पकड कर रिहायशी क्षेत्र से दूर कर दें।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




