लखनऊ। केजीएमयू के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के डॉ. तन्मय तिवारी को अंतरराष्ट्रीय संस्था सोसायटी फॉर एयरवे मैनेजमेंट (एसएएम) की ट्रेनी कमेटी में स्थान मिला है। इस नियुक्ति के माध्यम से वे वैश्विक स्तर पर चिकित्सकों को एयरवे मैनेजमेंट के उन्नत प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में काम करेंगे।
डॉ. तन्मय तिवारी के अनुसार, एनेस्थीसिया, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर में एयरवे मैनेजमेंट की भूमिका बेहद निर्णायक है। सांस की नली या रास्ता बाधित होने की स्थिति में मरीज की जान बचाने में यह प्रक्रिया अहम साबित होती है। एसएएम की ट्रेनी कमेटी युवा चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण, मेंटरशिप तथा शैक्षणिक अवसरों का विस्तार करने पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कि भारत में वे ‘एयरप्रो’ (AirPro) प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए डॉक्टरों को जटिल और आपात स्थितियों में एयरवे सुरक्षित रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। डॉ. तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर जुड़ने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण आसानी से उपलब्ध कराना और मरीजों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












