Advertisement
Home Medical News PGI :साइटोकॉन कार्यशाला :कोशिकाओं की जांच से कैंसर की त्वरित पहचान

PGI :साइटोकॉन कार्यशाला :कोशिकाओं की जांच से कैंसर की त्वरित पहचान

0
30

लखनऊ: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के पैथोलॉजी विभाग में ‘साइटोकॉन 2026’ का आयोजन शुरू हो गया है। इंडियन एकेडमी ऑफ साइटोलॉजिस्ट्स के 56वें वार्षिक सम्मेलन का आगाज 20 नवंबर से हुआ है, जो 23 नवंबर तक संस्थान के श्रुति सभागार में चलेगा। इस चार दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से करीब एक हजार साइटोपैथोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, रेजिडेंट और साइटोटेक्नोलॉजिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।

​एआई और मॉलिक्यूलर तकनीक पर मंथन
​सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पोलैंड, क्रोएशिया, रूस और कुवैत से 10 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ 80 से अधिक राष्ट्रीय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘नेक्स्ट जेन साइटोलॉजी, एआई, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड क्लीनिकल रेलेवेंस’ रखी गई है।
​आयोजन के पहले दिन यानी 20 नवंबर को प्री-कॉन्फ्रेंस सीएमई आयोजित की गई, जिसका विषय ‘मॉलिक्यूलर साइटोपैथोलॉजी, बियॉन्ड मॉर्फोलॉजी, टुवर्ड्स प्रिसीजन’ रहा। इसमें थायरॉयड, स्तन, सर्विक्स, फेफड़े, अंडाशय और लार ग्रंथि के ट्यूमर में मॉलिक्यूलर मार्कर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

​मुख्य सत्र और विशेष व्याख्यान
​21 और 22 नवंबर को होने वाले मुख्य सम्मेलन के दौरान अतिथि व्याख्यान, पैनल चर्चा, क्विज तथा युवा पैथोलॉजिस्ट के लिए अवार्ड पेपर और ई-पोस्टर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
​टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के डॉ. भरत रेखी ‘डॉ. पी. एन. वाही ओरेशन’ देंगे।
​क्रोएशिया की डॉ. दानिजेला व्रदोलजाक मोजेटिक ‘आईएसी एकेडमी ओरेशन’ प्रस्तुत करेंगी।

!
​छह हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं भी होंगी
​सम्मेलन के अंतिम दिन 23 नवंबर को प्रतिभागियों के लिए छह हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं रखी गई हैं। इनमें सर्वाइकल साइटोलॉजी में लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी के साथ मॉलिक्यूलर तकनीक, सेल ब्लॉक, आईसीसी और फिश, लार ग्रंथि साइटोलॉजी, थायरॉयड साइटोपैथोलॉजी, इफ्यूजन साइटोलॉजी तथा वैज्ञानिक प्रकाशन एवं प्रस्तुति जैसे विषय शामिल हैं।
​मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
​लोहिया संस्थान के डॉ. सुमित नारायण ने कहा कि कोशिकाओं के छोटे से नमूने के जरिए तेज और सटीक जांच होने से मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में जहां समय पर सटीक निदान बेहद अहम है।

​आयोजन सचिव प्रो. डॉ. राम नवल राव ने बताया कि सीएमई और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पैथोलॉजिस्ट को वैश्विक विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही बाहर से आए प्रतिनिधियों को लखनऊ की संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी कराया जाएगा। यह सम्मेलन इंडियन एकेडमी ऑफ साइटोलॉजिस्ट्स के तत्वावधान में हो रहा है, जिसकी अध्यक्ष प्रो. डॉ. मंजू कौशल और सचिव प्रो. डॉ. नलिनी गुप्ता हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleएंटीबायोटिक के बेवजह इस्तेमाल से बढ़ रहा AMR का खतरा
Next articleकेजीएमयू के डॉ. तन्मय तिवारी ‘सोसायटी फॉर एयरवे मैनेजमेंट’ की ट्रेनी कमेटी में नियुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here