यूपी में मनाया गया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस

0
37

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा डिजिटल मीडिया पर सरकारी नियंत्रण गलत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) का स्थापना दिवस आज बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का आयोजन आईएफडब्लूजे के संबद्ध संगठन यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) ने किया था।

कार्यक्रम में बोलते हुए आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने संगठन के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी और पत्रकार हितों के लिए किए गए संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए सम्मानजनक वेतन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आईएफडब्लूजे सतत संघर्ष करता रहा है और आगे भी करेगा।

आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण संबंधी कानून का मसौदा तैयार किया गया है। आईएफडब्लूजे इस नियंत्रण की कोशिश का विरोध करेगा।

यूपीडब्लूजेयू प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा ने मीडिया पर नियंत्रण संबंधी कानून का विरोध जरूरी बताते हुए कहा कि आईएफडब्लूजे इस लड़ाई को आगे तक ले जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक व यूपीडब्लूजेयू प्रदेश महासचिव आचार्य अजय त्रिवेदी ने आईएफडब्लूजे स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यूपी के विभिन्न जिलों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

समारोह में यूपीडब्लूजेयू प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा, पीपी सिंह, संयुक्त सचिव सुनील दिवाकर, आशीष बाजपेई सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

Previous articleस्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा करें निर्माण कार्य: ब्रजेश पाठक
Next articleखादी ग्रामोद्योग के उत्पादों को नई उड़ान, माटीकला महोत्सव में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here