ब्राह्मण समाज सदैव से भारत के साथ है राष्ट्र के साथ है – मृगेन्द्र राम

0
62

लखनऊ। ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्रहित, समाजहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इतिहास साक्षी है कि ज्ञान, त्याग और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ब्राह्मण समाज ने देश के निर्माण ही नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि हम जाति-पाति और संकीर्ण राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करें। ब्राह्मण समाज की मूल पहचान ही यही रही है कि वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने, मार्गदर्शन देने और एकता स्थापित करने का कार्य करता है।

इसी भाव के साथ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मृगेन्द्र राम त्रिपाठी जी ने कहा कि यह पर्व हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

मृगेन्द्र राम त्रिपाठी ने समस्त सहारनपुर जनपदवासियों एवं युवा साथियों से अपने पुरातन संस्कृति सभ्यता सस्त्र और शास्त्र की शिक्षा पर जोर देते हुए स्वयं को शिक्षित और ज्ञान के माध्यम से स्वयं को मजबूत बनाने का अपील करते हुए कुरीतियों और गलत शिक्षा नितीयों व जानकारियों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया है, ताकि समाज में एकता, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित हो सके।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उमेश शर्मा (विधायक, खानपुर उत्तराखंड), विशिष्ट अतिथि के रूप में मृगेन्द्र राम त्रिपाठी (युवा भाजपा नेता संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश ) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में उपस्थित रहें। साथ ही आयोजन में विनोद शर्मा (अध्यक्ष, परशुराम सामाजिक संस्था) सहित अनेक सम्मानित जनों की सहभागिता रहा।

Previous articleआउटसोर्स सेवा निगम में देरी और वेतन न बढ़ने से लाखों आउटसोर्सिंग कर्मी उपेक्षित
Next articleलोहिया संस्थान: रिसर्च- फेफड़ों के टीबी की पहचान के लिए एक नहीं, दो टेस्ट जरूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here