न्यूज । पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी सड़क अब और अधिक बुरा हाल पूरा मामला रायबरेली के बछरावां विधानसभा अंतर्गत आने वाली शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ग्राम सभा कुम्हरावा का है । जहां माता जी की कुटी से लेकर नहर पटरी संपर्क मार्ग को जुड़ने वाली सड़क सिर्फ नाम की सड़क बची सड़क पर गड्ढे पत्थर ही नजर आते हैं।
स्थानीय निवासियों ने स्थानीय विधायक श्याम सुंदर भारती स्थानीय सभासद स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है सभी के द्वारा विगत पाँच वर्षों से लगातार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिल रहा है कि सड़क का पैसा पास हो गया है बहुत जल्दी काम लगेगा इस सुनते-सुनते 5 साल बीतने को हो चुके हैं ,परंतु अभी तक सड़क पर एक भी कार्य की शुरुआत नहीं हुई सड़क का हाल ऐसा हो चुका है कि अभी तो आम जनता किसी न किसी तरह आवागमन कर लेती पर बरसात में इस सडक जिसकी लंबाई दो सौ मीटर होगी गाड़ियां तो छोड़ दो पैदल निकलना मुश्किल होता है लोग गिर गिर कर चोटिल होते इस क्षेत्र में के आस पास की सभी खबरें गड्ढा युक्त है ।,
परन्तु जिम्मेदार सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पोस्ट डालने में व्यस्त है ।जनता सड़क बिजली पानी के लिए त्रस्त है । इस सड़क के खराब होने के कारण आम जनता का शिवगढ़ बाजार जाना बच्चों को स्कूल जाना दुर्लभ हो रहा जो सड़क कभी काली हुआ करती थी उसका नामो निशान मिट गया अब सिर्फ धूल गड्ढे नजर आते है।




