अकबरी बेगम ग्रुप ऑफ कॉलेज में झंडारोहण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
108

लखनऊ। देवा रोड, गणेशपुरी स्थित अकबरी बेगम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झंडारोहण के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज शमशाद अहमद साहब रहे। उनका स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक हाजी मोहम्मद इस्लामुद्दीन जी द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अत्यंत सम्मानपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

अपने संबोधन में पूर्व जिला जज शमशाद अहमद साहब ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, कानून और नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश की मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी मोहम्मद मुर्तजा साहब उपस्थित रहे, जिनका स्वागत महाविद्यालय के डायरेक्टर तस्लीम इस्लाम जी द्वारा किया गया। वहीं श्रीमती शकीला खातून का स्वागत जोया इस्लाम द्वारा पुष्प भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्लामुद्दीन जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous articlekgmu: SIB SHInE को फुट ड्रॉप मरीजों के लिए विकसित नवीन मेडिकल डिवाइस का पेटेंट
Next articleपत्रकारिता की गरिमा और पहचान के लिए एकजुट हुई कलम की ताक़त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here