बिहार में भाजपा जीत पर शिवाजी मार्ग पर बांटी मिठाई, जमकर हुई आतिशबाजी

0
457

दो

Advertisement

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए गठबंधन की सुनामी के सभी गठबंधन व दलों बहुत पीछे छूट गये है। जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा है, जिसे बिहार की जनता ने तहे दिल से स्वीकार कर विकास को तवज्जों दी है। यह बात भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश शंकर परिवार ने कही।

इस जीत पर ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं व शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शिवाजी मार्ग पर जमकर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया।
वरिष्ठ नेता गणेश शंकर पवार ने कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान व शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित,अभिनव गुप्ता ,अतुल त्रिपाठी ,रजनीश गुप्ता, दीपक सोनकर व अन्य व्यापारियों ने आज शिवाजी मार्ग पर जमकर आतिशबाजी की। इसके साथ ही जश्न मनाते हुए लोगों को मिठाई बांटी।

उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार की जनता -जनार्दन, कर्मशील पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं लगन व परिश्रम का नतीजा है। गणेश शंकर ने बताया कि भाजपा की जीत के बाद यह साबित हो गया है। पूरे देश में मात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसकी नीतियों पर जनता को विश्वास है। यह सभी वर्गो को लेकर साथ चल रही है। भाजपा कार्यकत्री व योग शिक्षिका सुमन पवार ने बताया कि बिहार में नारी शक्ति की जीत है। महिलाओं ने भाजपा की नीतियों व योजनाओं पर पूरा विश्वास जताया है।

Previous articleडायबिटीज : आहार चिकित्सा – स्वस्थ जीवन की कुंजी” सुनील यादव
Next articleके के अकादमी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here