Advertisement
Home Entertainment वश लेवल 2’ की रिलीज से पहले टीम ने की लखनऊ की...

वश लेवल 2’ की रिलीज से पहले टीम ने की लखनऊ की सैर

0
631

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अभिनेत्री जानकी बोडीवाला, हितेन कुमार, हितु कनोडिया और मोनल गज्जर ने फिल्म रिलीज से पहले नवाबों के शहर में फैंस से मुलाकात की और यहां से स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद उठाया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। “शाप अब भी ज़िंदा है” – बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली गुजराती थ्रिलर ‘वश’ की अगली कड़ी ‘वश विवश लेवल 2’ का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। 2023 में आई इस सुपरनैचुरल थ्रिलर ने गुजराती सिनेमा के परिदृश्य को बदल दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की और बेस्ट गुजराती फिल्म का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म के देशव्यापी प्रमोशन्स के तहत ‘वश विवश लेवल 2’ की रिलीज़ से पहले इसके कलाकार हाल ही में लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की, प्रशंसकों से मुलाकात की और नवाबी शहर की तहज़ीब, समृद्ध इतिहास और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘वश विवश लेवल 2’ का लेखन और निर्देशन कृष्णदेव याग्निक ने किया है, जबकि इसके निर्माता कल्पेश सोनी और क्रुणाल सोनी हैं। फिल्म 27 अगस्त 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी। गुजराती में यह ‘वश लेवल 2’ और हिंदी में ‘वश विवश लेवल 2’ के नाम से प्रदर्शित होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म में जानकी बोडीवाला, हितेन कुमार, हितु कनोडिया, मोनल गज्जर, चेतन दईया और प्रेम गढ़वी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस बार की कहानी पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक, भावनात्मक गहराई से भरी और अलौकिक रहस्यों से सराबोर होगी।

जानकी बोडीवाला ने कहा, “लखनऊ की शांति और अपनापन दिल को छू जाता है। यहां आते ही ऐसा लगता है कि आपका सच्चे दिल से स्वागत हो रहा है। ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’ — यह सच में महसूस होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भागदौड़ भरे महानगरों से आने के बाद लखनऊ की हरियाली और ताज़ी हवा बेहद सुकून देती है। यहां के लोगों की तहज़ीब अद्भुत है। मैंने रॉयल कैफे का फालूदा भी चखा और वह मुझे बहुत पसंद आया। पहले भाग की सफलता के बाद अब ‘वश विवश लेवल 2’ को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह गुजराती सिनेमा को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हितु कनोडिया ने कहा, “लखनऊ की गर्मजोशी और शिष्टाचार बेमिसाल है। जहां भी गए, लोगों ने हमें सम्मान और जिज्ञासा से स्वागत किया। हमने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि यह दर्शकों को शुरू से अंत तक रोमांचित रखेगी। इसकी कहानी और किरदार इतने प्रभावशाली हैं कि हर दर्शक खुद को इसका हिस्सा महसूस करेगा।”

हितेन कुमार ने कहा, “लखनऊ धरोहरों से समृद्ध है। इसकी भव्य इमारतें और लोगों की बातचीत का सलीका हमेशा गहरी छाप छोड़ता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मोनल गज्जर ने कहा, “लखनऊ से मेरा पुराना नाता है और मैं कह सकती हूं कि यह वाकई एक नवाबी शहर है। यहां के लोग बहुत प्यार और मेहमाननवाज़ी से पेश आते हैं। ‘वश लेवल 2’ के साथ मैंने इस गर्मजोशी को फिर से महसूस किया। साथ ही यहां की प्रसिद्ध खुशबू (फ्रेगरेंस) खरीदकर मैं बेहद खुश हूं।

लखनऊ में अपनी छाप छोड़ने के बाद, फिल्म की टीम अब देशभर के दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म ‘वश लेवल 2’ (गुजराती) और ‘वश विवश लेवल 2’ (हिंदी) 27 अगस्त 2025
को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपिरामल फाइनेंस का UP के दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार और सन नेक्स्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘परख’ लॉन्च 
Next articleगर्भस्थ शिशु की मृत्यु प्रकरण में अस्पताल सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here