Advertisement
Home Medical News स्वास्थ्य महानिदेशक को मांगे को लेकर राजकीय नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक को मांगे को लेकर राजकीय नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन

0
442

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक स्वास्थ्य से मिल कर नर्सिंग संवर्ग की मांगों को जल्दी पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

्

डॉ रतन पाल सिंह सुमन,महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ से राजकीय नर्सेज संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला । प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर संघ की औचित्य पूर्ण मांगों के समाधान हेतु ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें नर्सिंग संवर्ग को गृह जनपद तैनाती,पदनाम जो कि मुख्य सचिव समिति की संस्तुति होने के बावजूद भी शासन स्तर पर लंबित है,केंद्र व प्रदेश के उच्च संस्थानों की भांति भत्ते,नर्सिंग काउंसिल में नर्सिंग संवर्ग से रजिस्ट्रार की नियुक्ति,नर्सिंग संवर्ग का पुनर्गठन एवं नियुक्ति,महानिदेशालय स्तर के उच्च पदों को भरने,पदोन्नति ,एसीपी,कैर्च, एम एस सी नर्सिंग के लिए सवेतन भेजने, नर्सिंग संवर्ग में संविदा आउटसोर्सिंग को नियमित कर स्थायी नियुक्ति को ही प्राथमिकता दी जाए.

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के पदों को जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज बनाने के उपरांत पद सहित विभाग में समायोजन किया जाए, अन्यथा पूर्व की भांति यथावत कार्य करने दिया जाए जैसा अन्य मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है ।

महानिदेशक ने संघ को दस अप्रैल तक का समय दिया। जिसमें निदेशालय स्तर की मांगों को पूरा किया जाएगा बाक़ी के सम्बंध में शासन को बिन्दुवार आख्या भेजी जाएगी ।

बैठक में अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के साथ जितेंद्र सिंह,अमिता रौस, रेनू पटेल,सत्येंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleप्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त प्रदेश के 17 डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
Next articleपत्रकारिता समाज में संवाद, सौहार्द्र और सकारात्मकता का सेतु है: संजय प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here