लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है, लेकिन काफी यूनिट में आयुष विशेषज्ञ नहीं है। इसे देखते हुए एनएचएम आयुष डाक्टरों की भर्ती करने का फैसला लिया है। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आयुष डॉक्टरों का चयन किया जाएगा।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कोशिश है इसी वर्ष डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी।
एनएचएम ने आयुष विशेषज्ञों की भर्ती की संस्तुति दे दिया है। जिले में इक्कीस पद पर डॉक्टरों की भर्ती होगी। भर्ती का अधिकार इस बार स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।
वॉक इन इंटरव्यू से आयुष विशेषज्ञों की भर्ती होगी। अधिकारियों का कहना करीब बारह वर्ष बाद बाद यह भर्ती होगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेने बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












