Advertisement
Home Medical News ब्लड प्रेशर को सही से नापें, कंट्रोल रखें और लंबा जीवन जिएं–सुनील...

ब्लड प्रेशर को सही से नापें, कंट्रोल रखें और लंबा जीवन जिएं–सुनील यादव

0
539

*World Hypertension Day* पर विशेष

 

 

 

 

 

लखनऊ। अपने ब्लड प्रेशर को नियमित रूप से और सही से जांचें, उसे कंट्रोल में रखें और लंबा जीवन जिए, उक्त सलाह वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के अवसर पर जनता के नाम एक संदेश जारी करते हुए स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने दी है ।
उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन मतलब ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक साइलेंट किलर माना जाता है इसलिए नियमित रूप से सही तरीके से जांच करके तथा चिकित्सीय सलाह को अपनाकर उचित खानपान, शारीरिक व्यायाम, जीवन शैली को सुधार कर, हाइपरटेंशन से मुक्ति पाया जा सकता है और लंबा जीवन जिया जा सकता है ।
*

 

 

 

 

 

 

 

उच्च रक्तचाप से कैसे बचे

श्री यादव ने फार्मेसिस्ट और आम जनता हेतु सामान्य जानकारी देते हुए कहा कि
सुबह सिर दर्द, नाक से खून,अनियमित हार्टबीट, आंखें कमजोर हो रही, कान में सीटी बजना, ज्यादा थकान आना, उल्टी महसूस होना या उल्टी होना, कन्फ्यूजन, एंजायटी, सीने में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न अगर यह सब लक्षण आ रहे हैं तो अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं । Blood pressure को चेक करते समय हाथ में बंधे जाने वाले कफ में पहले से भरी हुई हवा को बाहर निकाल दे, कफ को सही जगह पर बांधे और तीन बार ब्लड प्रेशर लेने के बाद उसका औसत निकाल लें । ब्लड प्रेशर नापने के पूर्व थोड़ी देर तक आराम करें, तेज कदम चलकर आने के तुरंत बाद, व्यायाम के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर चेक ना कराएं, किसी भी तनाव की स्थिति में ब्लड प्रेशर अगर चेक कराया जाएगा तो उसकी नाप सही नहीं आएगी यह भी ध्यान रखें की आपकी नींद पूरी हो जो ब्लड प्रेशर को सामान रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, यदि आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर आवश्यक औषधियां ले लीजिए जिससे ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके ब्लड प्रेशर से उत्पन्न होने वाली बीमारियां समझ में नहीं आता है इसीलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

 

 

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार
46% ब्लड प्रेशर के रोगी अपने स्थितियों के बारे में जानते हैं जबकि 54 % लोग इससे aware नही हैं ।
who के अनुसार हाइपरटेंशन विश्व मे premature_death का एक बड़ा कारण है ।

 

 

 

 

*
अक्सर लोगो को पैरालिसिस होते आपने देखा होगा जिसका मुख्य कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने से होने वाला ब्लड लीक (हेमरेज) है ।

इसलिए तली भुनी चीजें खाने से बचें , वजन को नियंत्रित रखें, नियमित व्यायाम करें रोज पैदल तेज कदम चले तो हाइपरटेंशन से बच सकते हैं ।
कम नमक आपको इससे बचाएगा । तंबाकू और अल्कोहल का सेवन ना करें ।

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसंयुक्त मोर्चा के आंदोलन में फार्मेसिस्ट फेडरेशन की भागीदारी होगी
Next articleअधिकारियों में समुचित तालमेल कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए जरूरी : राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here