लोहिया संस्थान : दावों के बावजूद नहीं मिल पाया होली में बोनस

0
749

 

 

 

 

लखनऊ। तमाम कोशिशों के बाद भी डा. राम मनोहर लोंिहया आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्मियों को बोनस नहीं दिया जा सका है। जब कि दीपावली के बाद होली पर बोनस देने का वादा काम करा रही एजेंसी ने दिया था। संविदा कर्मियों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से वेतन ही दिया जा सका है। बोनस कब दिया जाएगा इस पर लोंिहया संस्थान प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

 

 

 

लोहिया संस्थान में लगभग ढाई हजार संविदा कर्मी अलग- अलग विभागों व अन्य स्थानों पर तैनात है। दीपावली पर बोनस दिये जाने की बात कही गयी थी। काफी विरोध के बाद भी कर्मियों का वेतन नहीं दिया गया था। संस्थान प्रशासन का तर्क था कि एजेंसी ने अभी एक वर्ष नहीं किंया, होली में बोनस हर हालत में दिये जाने का दावा किया गया।

 

 

 

होली आने के करीब जब कर्मचारियों ने बोनस की मांग की, तो पहले तो अनुशासन हीनता के नाम पर शांत करके जल्द दिये जाने की बात कही गयी। होली नजदीक आने पर कर्मचारियों का वेतन ही दिया गया आैर बोनस दिये जाने से एक बार फिर जल्द दिये जाने का वादा किया। कर्मचारियों का कहना है कि संस्थान के कुछ अधिकारी भी एजेंसी के लोगों की बात पर ध्यान देते है। होली पर भी बोनस न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना कि जब त्योहार पर ही बोनस नहीं मिला, तब अब कभी भी मिले क्या फर्क पड़ता है।

Previous articleअवैध कॉलोनियों पर जल्द लिया जाएगा एक्शन
Next articleइस उम्र के बाद इन बीमारियों से 30% किडनी फेल होने की आंशका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here