भगवान का दूसरा रूप डाक्टर: मुख्य सचिव

0
841

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शुक्रवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। कार्यक्रम में केजीएमयू के कुलपति सहित विभिन्न डाक्टर्स मौजूद थे। उधर लोंिहया संस्थान में डाक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में जी जान लगाने वाले डाक्टरों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए लखनऊ जनपद के पुलिस आयुक्त ध्रुव के ठाकुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के पुलिस आयुक्त ( कमिश्नर आफ पुलिस) डी के ठाकुर थे।

 

 

 

 

केजीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि केजीएमयू के डॉक्टर्स ने प्रदेश का नाम न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में रौशन किया है। डॉक्टर्स में वह ताकत है कि जब कोई मरीज भले ही अपनी जिंदगी से हार मान गया हो पर डॉक्टर्स अपनी प्रतिभा पर विश्वास कर उनको नई जिंदगी देता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कई चुनौतियों हैं पर उन चुनौतियों को पार करते हुए एक बेहतर कार्यशैली के साथ काम करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिये हमें मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू में 77 विभाग हैं और यहां दस हजार मरीज रोजाना ओपीडी में आते हैं। ऐसे में क्षमता असीमित है और तकनीक का प्रयोग कर व्यवस्था को और भी बेहतर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज बहुत ही तेजी से फैलते इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं जिस प्रदेश में कभी मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे आज वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व आयुर्विज्ञान देश की ताकत है प्रधानमंत्री जी ने इसे अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है। इस अवसर पर केजीएमयू कुलपति ले.जन. (डा.) बिपिन पुरी ने सभी चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी एवं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए ,आश्वस्त किया की केजीएमयू किसी प्रकार की चुनौती के लिए तैयार है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, पूर्व प्रोफेसर एण्ड एचओडी कार्डियोलॉजी पदम्श्री डॉ. मन्सूर हसन समेत अन्य डॉक्टर्स व प्रोफेसर मौजूद रहे।
लोहिया संस्थान में डाक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त ( कमिश्नर आफ पुलिस) डी के ठाकुर ने कोरोना काल के अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यहंा के डाक्टरों की विशेषकर आक्सीजन बेड की उपलब्धता आैर प्राणघातक स्थितियों में रात बेरात प्राण रक्षक इलाज मुहैया कराने की जमकर सराहना की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ( कमिश्नर आफ पुलिस) डी के ठाकुर को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद के अलावा डा.रश्मि कुमारी, डा. एपी जैन आदि मौजूद थे।

Previous articleLohia Institute: बच्चों का अत्याधुनिक नेत्र क्लीनिक शुरू
Next articleमिलावटी ब्लड खरीदने वाले निजी अस्पतालों पर भी होगी कार्रवाई, जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here