जरूरतमंद लोगों को बांटी गईं निशुल्‍क दवाएं और चश्मे

0
537

 

Advertisement

 

 

 

 

*राज्य आयुष सोसायटी ने एनजीओ के संग मिलकर लगाया निशुल्‍क शिविर

 

 

*200 से अधिक लोगों को निःशुल्क आयुष औषधियों का किया गया वितरण

 

 

 

 

 

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी, सेवाधाम (एनजीओ) और ट्युलिप आप्टिकल की ओर से लखनऊ स्थित निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी में आयुष हेल्थ कैंप व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

 

प्रबंधक अरविंद व मुकेश महाराज ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मिशन प्रबंधक अरविंद ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को निशुल्क दवाएं और चश्मे का वितरण करना है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मा दिया गया और 200 से अधिक लोगों को निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया।

 

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के मिशन निदेशक सुखलाल भारती ने बताया कि इस तरह का आयोजन आयुष मिशन के तत्वावधान में आगे भी होता रहेगा उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता है, वहीं सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम में अमृता मालवीय ने कहा कि एनजीओ के जरिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले आमजनमानस को उनकी संस्था निरंतर लाभ पहुंचाती रहेगी। ये कार्यक्रम आयुष मिशन के साथ मिलकर होता रहेगा।

Previous articleप्रो एसपी जैसवार ने Queen Mary की कमान सम्हाली
Next articleस्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में लखनऊ की लम्बी छलांग एक माह में 12वें से तीसरी रैंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here