स्कूल में फिर मिला बच्चा संक्रमित, रविवार को 26कोरोना संक्रमण

0
683

लखनऊ। स्कूल- कालेजों में कोरोना संक्रमण लगातार मिल रहा है। रविवार को महानगर स्थित माउंट फोर्ट स्कूल का छात्र कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजधानी में 26 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इनमें अलग- अलग स्कूल कालेजों के संक्रमित बच्चों के सम्पर्क आये लोगों के नमूनों में दो लोग भी संक्रमित शामिल है। इसके साथ ही 16 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गये है। वही अब राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 112 हो गये है।

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा स्कूल कालेज के बच्चों में भी कोरोना संक्रमण लगातार मिल रहा है। अभी तक कैथेड्रल, लामार्ट गल्र्स, दिल्ली पब्लिक स्कूल और द मेलेनियम स्कूल के बच्चे कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। अब माउंटफोर्ट स्कूल में सातवीं का छात्र की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आयी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे के संपर्क में आने वालों परिजनों, चिकित्सक शिक्षक व छात्रों के नमूने एकत्र किये है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है। उधर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैथेड्रल में एक शिक्षक के पति की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। वहीं मलेनियम स्कूल में छात्र के पिता की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। इसके अलावा एक स्कूल की छात्रा की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। उधर राजधानी के अलीगंज में पांच, इंदिरा नगर में चार, रेडक्रास क्षेत्र में चार,आलमबाग में तीन, चिनहट में तीन सहित चिनहट, एन के रोड,सिल्वर जुबली आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले है। सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल कालेजों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए क हा जा रहा है।

Previous articleराजकीय नर्सेज संघ के 13 वीं बार महामंत्री चुने गये अशोक, अध्यक्ष बनी शर्ली
Next articleशहर में कोरोना संक्रमण दर 0.9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here