
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय नर्सेज संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। चुनाव में 14 में 13 पदों पर रविवार को निर्विरोध निर्वाचन हुआ। दिनभर चली चर्चाओं के बाद अध्यक्ष पद पर शर्ली भंडारी को चुना गया, जबकि अशोक कुमार को 13 वीं बार महामंत्री घोषित किया गया।
बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी प्रेक्षागृह में शनिवार को नामांकन हुआ था। इसमें सभी पांच उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त सचिव, एक महामंत्री, कोषाध्यक्ष व ऑडिटर पद के लिए नामांकन किया गया। इन सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने पर चुनाव अधिकारी अपर निदेशक पैरामेडिकल डॉ. आरके गुप्ता ने सभी को निर्विरोध चुना जाना घोषित किया। जबकि अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार थे।
वही शर्ली भंडारी और मंजू सिंह ने पर्चा भरा। लगभग 202 नर्सों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव में शर्ली भंडारी ने 165 मत हासिल किए। चुनाव अधिकारी ने शर्ली भंडारी को अध्यक्ष घोषित किया। महामंत्री के पद पर अशोक कुमार लगातार 13वीं बार निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह चुने गए। ऑडिटर महेंद्र नाथ श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के पांच पद पर राजेंद्र शुक्ला, राधारानी वर्मा, कौशल्या गौतम, राकेश कुमार शर्मा व सत्येंद्र कुमार को चुना गया। संयुक्त मंत्री के पांच पद पर राम गोपाल सिंह, मीना वर्मा, हृदय नारायण राजपूत, गीतांशु वर्मा व शशि लता वर्मा को चुना गया।












