
लखनऊ । कर्नाटक के शिमोगा में हर्षा नाम के बजरंग दल कार्यकर्ता की जो निर्मम हत्या की गई है । इसी क्रम में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रज्ञा पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अमरपाल सिंह, एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की गयी कि जिस तरह से हिन्दुओं समाज के विरूद्ध इस्लामिक कट्टरपंथी नेताओं के द्वारा प्रतिदिन मुस्लिम समाज के अंदर जो जहर फैलाया जाता है। कभी CAA के नाम पर कभी हिजाब के नाम पर कभी खुले में नमाज के नाम पर कभी किसी भी बहाने से यह कट्टरपंथी जहर फैलाया जा रहा है, सिमी का दूसरा अवतार पीएफआई जैसे संगठन खुलेआम इनका साथ देते हैं। दुर्भाग्य यह है कि मुस्लिम तुष्टीकरण के नाम पर इन तत्वों को प्रेत्साहन देने वाले टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग प्रतिदिन इस जहर को फैलाने में योगदान देते हैं, अब बहुत हो गया है कभी सोनू की हत्या कभी अंकित की हत्या कभी कमलेश तिवारी की हत्या कभी किसी और की हत्या कोई ना कोई बहाने से अपनी ताकत का अपनी घृणा का इस प्रकार से प्रदर्शन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कहीं इस्लामिक कट्टरपंथी ऐसी स्थिति का निर्माण तो नहीं करना चाहते, कहीं यह वही तो संदेश नहीं देना चाहते, हमारी माने वरना हत्या कर दी जाएगी? ऐसी घटनाओं का विश्व हिन्दू परिषद विरोध करता है तथा मांग की. हर्षा के जान-माल के नुकसान का उचित मुआवजा मिले। आक्रमणकारियों को अतिशीघ्र चुन-चुन कर गिरफ्तार कर फाँसी की सजा दिलाई जाए। इस प्रकार की घटनाओं की पुरावृत्ति पर पूर्ण विराम हेतु समुचित कदम उठाए जाएँ।
विश्व हिन्दू परिषद निवेदन करता है कि भारत सरकार के माध्यम से ऐसी घटनाओं के विरोध में कठोरतम कानून बनाने तथा इस्लामिक कट्टरपंथी संगठनों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। इसमें प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र मिश्रा, मनोज शर्मा अध्यक्ष लखनऊ द०, योगेश कायाध्यक्ष लखनऊ प. नीरज पाण्डे मंत्री लखनऊ द०, अमित तिलहरी मंत्री लखनऊ प०, मनोज मिश्रा सहमंत्री लखनऊ प०, गणेश पवार मंत्री शिवाजी नगर लखनऊ प० आदि उपस्थित रहे।




