ओमीक्रोन के अलग-अलग अपडेट से दोबारा संक्रमण की आशंका : अध्ययन

0
785

 

 

 

 

 

 

न्यूज। कोरोना के ओमीक्रोन अपडेट के बीए.1 प्रकार से शुरुआत में संक्रमित पाए जाने के बाद इसके बीए.2 प्रकार से जल्द ही लोग फिर से संक्रमित हो सकते हैं। डेनमार्क के एक अध्ययन में यह आशंका जतायी है।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ओमीक्रोन के बीए.1 आैर बीए.2 प्रकार के बढने के साथ ही पहले संक्रमित पाए गए, लोग फिर से संक्रमित पाए गए। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बीए.2 पहले संक्रमण के बाद हासिल हुई प्राकृतिक प्रतिरक्षा से बच सकता है।
डेनमार्क में स्टेटेन्स सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) के शोधकर्ताओं ने 22 नवंबर 2021 से 11 फरवरी 2022 के बीच संक्रमण के 18 लाख मामलों के सैम्पलिंग कर चयन किया।

 

 

अनुसंधानकार्ताओ ने 67 ऐसे मामले पाए जिनमें एक ही व्यक्ति 20 से 60 दिन के अंतराल में दो बार संक्रमित पाया गया और दोनों बार संक्रमण ओमीक्रोन अपडेट के कारण हुआ।

 

 

 

उन्होंने बताया कि 47 मामलों में संक्रमित व्यक्ति पहले बीए.1 आैर फिर बीए.2 की चपेट में आया।
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, संक्रमित लोगों में से अधिकतर युवा थे आैर उन्होंने टीके की खुराक नहीं ली थी तथा ज्यादातर मरीजों को बीमारी के हल्के लक्षण थे। कोई भी संक्रमित व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ा आैर किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Previous articleलोहिया संस्थान : चरक संहिता की शपथ ले, शुरू की पढ़ाई
Next articleवहां हुई पुरानी पेंशन बहाली, यहां उम्मीद पर कटा केक, बंटे लड्डू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here