Advertisement
Home Medical News Kgmu: रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग का 75 वां स्थापना, 75 पौधे लगे 

Kgmu: रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग का 75 वां स्थापना, 75 पौधे लगे 

0
1230

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने स्थापना दिवस समारोह की श्रंखला में बृहस्पतिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। नवग्रह वाटिका सहित विभिन्न में चिकित्सीय पौधे लगाए गए। इस अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया।

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना सन् 1946 में हुई थी। वर्ष 2021 में इस विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है। विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकान्त ने बताया कि विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग प्लेटिनम जुबली समारोह की श्रृंखला मना रहा है। इसी क्रम में 75 वर्ष 75 पौधे के ध्येय वाक्य के साथ 75 पौधों का रोपण विभाग में किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग में एक नया ग्रीनजोन रोटरी क्लब के सहायता से विकसित किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन ग्रीन जोन में ही आज 75 पौधों का रोपण किया गया।
आज जिन पौधों का रोपण किया गया, उसमें सबसे उल्लेखनीय है नवग्रहों से सम्बंधित पौधे व हर्बल
मेडिसिन के पौधे लगाए गए। डा .सूर्यकान्त ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नव ग्रहों सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक, शनि, राहु और केतु के अनुसार उनके पौधों का विवरण मिलता है। आज इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक नवग्रह वाटिका का निर्माण किया गया। इसके हिसाब से पौधों का रोपण किया गया जैसे- कुश, केला, शमी, लटजीरा, सदाबहार, पलाश, गुड़हल, आदि पौधों का रोपण किया गया।
इसके अतिरिक्त कई तरह के फूलों एवं अन्य पौधों का भी पौधारोपण किया गया।
आज के इस 75 पौधारोपण समारोह के मुख्य अतिथि डा एसएन शंखवार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, केजीएमयू थे। डा. सूर्यकान्त ने बताया कि एक व्यक्ति को प्रतिदिन 350 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, अतः पौधे ही भविष्य की ऑक्सीजन है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, भारती गुप्ता व अशोक टण्डन ने डा सूर्यकान्त को उनके पर्यावरण के प्रति लगाव व इस ग्रीन जोन के विकसित होने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय, उपनिदेशक राधाकृष्ण तिवारी, विभाग के समस्त चिकित्सक डा. सन्तोष कुमार, डा. राजीव गर्ग, डा. अजय कुमार वर्मा, दर्शन कुमार बजाज, डा. ज्योति बाजपाई, अंकित कुमार, रिचा त्यागी, डा.अमित, डा. सपना, डा. नवीन एवं संकाय के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से 25 सदस्य भी सम्मिलित हुए। इन सभी लोगों ने 75 पौधो का पौधारोपण किया। प्रख्यात पर्यावरणविद चन्द्र भूषण तिवारी ने नवग्रह वाटिका का निर्माण करवाया एवं उसका महत्व समझाया। इस ग्रीनजोन को विकसित करने के लिए कुलपति ने डा० सूर्यकान्त एवं विभाग को बधाई दी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलखनऊ में फिर बढ़ने लगा कोरोना कहर
Next articleअवध चौराहे पर एक्सीडेंट करने वाली कार की तलाश अभी अधूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here