लखनऊ। कोरोना संक्रमण से प्रदेश में बीते 24 घंटे में 27357 नये रोगी मिले हैं, जब कि संक्रमितों में 120 की मौत हो गयी। यह यूपी में एक दिन में मौतों का आंकड़ा कोरोना काल का सबसे अधिक है। हालांकि 24 घंटे में अब कोरोना से ठीक होने वालों का ग्राफ भी बढ़ा हैआैर 7831 लोगों ने कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज भी हुए है। कोरोना की चपेट में यूपी के डीजीपी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के साथ लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी आ गये हैं। अभिषेक के ठीक होने तक लखनऊ की डीएम का जिम्मा रोशन जैकब को सौंपा गया है।
उधर स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 5913 लोग संक्रमित मिले है आैर तीन दर्जन मौंते हो गयी है। इसके साथ ही प्रयागराज 1977, कानपुर नगर 1826, वाराणसी 1664, गािज़याबाद 250, गौतम बुध नगर 402, गोरखपुर 723, मेरठ 748, बरेली 577, झाँसी 703, मुरादाबाद 663, आगरा 384, अलीगढ़ 95, सहारनपुर 314, मुजफरनगर 395, बलिया 508, बाराबंकी 396, लखीमपुर-खीरी 436, अयोध्या 202, जौनपुर 435, मथुरा 134, देवरिया 333, राय बरेली 367, आजमगढ़ 322, शाहजहांपुर 128, बुलंदशहर 228, हरदोई 145, सोनभद्र 343, गाजीपुर 276, इटावा 140, प्रतापगढ़ 206, चंदौली 143, सुलतानपुर 293, कुशीनगर 140, गोंडा 216, महाराजगंज 84, रामपुर 65, बस्ती 165, सीतापुर 203, उन्नाव 185, फर्रुखाबाद 189, बिजनौर 221, ललितपुर 225, बाँदा 140, मिर्जापुर 346, बहराइच 188, अमरोहा 262, हापुड़ 120, बदायूँ 191, जालौन 123, फिरोजाबाद 91, औरैáया 244, सिद्धार्थनगर 106, पीलीभीत 28, फतेहपुर 111, मैनपुरी 145, अमेठी 147, शामली 76, कन्नौज 234, संत कबीर नगर 63, मऊ 124, संभल 119, भदोही 129, एटा 183, चित्रकूट 177, बलरामपुर 76, कौशाम्बी 66, बागपत 41, कानपुर देहात 130, अम्बेडकर नगर 107, कासगंज 19, हमीरपुर 64, महोबा 95, श्रावस्ती 42, हाथरस में 8 सहित सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही 120 मौतों में सर्वाधिक 36 लखनऊ, कानपुर 15, वाराणसी 8, मुरादाबाद,मुजफ्फरनगर, जौनपुर 4-4, झांसी, अयोध्या, मथुरा, देवरिया व आगरा 3-3, गोरखपुर, लखीमपुर, रायबरेली व शाहजहांपुर, गाजीपुर, इटावा,अमरोहा व फर्रुखाबाद में 2-2 के साथ ही प्रयागराज, मेरठ, बाराबंकी, सोनभद्र, चंदौली, महाराजगंज, बस्ती, उन्नाव, ललितपुर, बांदा, जालौन, फिरोजाबाद, आैरैय्या, संभल, बलरामपुर बागपत, हाथरस व अमेठी में एक-एक की मौत हो गयी। यूपी में अब तक कोरोना से 9703 लोगों की मौत हो चुकी है




