कोरोना से ठीक हो कर दो मंत्री डिस्चार्ज

0
693

लखनऊ। कोरोना के संक्रमण को लेकर संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोविड 19 अस्पताल में दो कैबिनेट मंत्री गाम्य विकास राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके बाद इन दोनों को छुट्टी कर दी गयी है। बताया जाता है कि मंत्री चेतन चौहान मेदांता अस्पताल में चिकित्सा के लिए निजी राय लेने गए हैं।

वहीं नेता राम प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी मेदांता अस्पताल से संक्रमण को लेकर एक माह से भर्ती चल रहे है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। उधर खेल कूद मंत्री उपेन्द्र तिवारी आई सी यू मे भर्ती चल रहे है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हैं ,वह अस्पताल के डाक्टर की सलाह से इलाज करा रहे हैं।

Previous articlePGI: लेखा कर्मी को कोरोना संक्रमण
Next articleकोरोना संक्रमित गर्भवती को नहीं होगी डिलीवरी में दिक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here